फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हाईवे पर भैंसों से टकराई कार, एयरबैग खुलने से महाराष्ट्र के यात्रियों की बची जान

विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के सामने हाईवे पर भैंसों से टकराने से क्ष्ज्ञतिग्रस्त कार। स - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
लालगंज। वाराणसी से दर्शन-पूजन कर महाराष्ट्र लौट रहे यात्रियों की कार शनिवार को लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के सामने हाईवे पर भैंसों से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दो भैंसें मर गईं। जबकि एक घायल हो गई। हादसे में कार का एयरबैग खुलने से सवार महाराष्ट्र निवासी यात्रियों की जान बच गई। कार में सवार महिला को हल्की चोट आई जबकि अन्य यात्री सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

महाराष्ट्र निवासी गिरीश भोसले कार चला रहे थे। उनके साथ सरिता भोसले (52), शकुंतला भोसले (75) और अन्य यात्री सवार थे। सभी वाराणसी में दर्शन-पूजन के बाद महाराष्ट्र लौट रहे थे। पतुलकी गांव के सामने ढाबे के पास अचानक भैंसों के सामने आ जाने से कार टकरा गई। एयरबैग खुलने से यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई। सरिता को हल्की चोट लगने पर सभी यात्री निजी वाहन से प्राथमिक उपचार के लिए मिर्जापुर चले गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार भैंस से टकरा गई। हादसे में एयरबैग खुलने से कार सवार की जान बच गई। हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटवाया गया। दुर्घटना में तुलसी गांव निवासी शिवजियावन यादव की दो भैंसें मर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें