फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार ने साइकिल और मोपेड में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर समौती गांव के पास सोमवार को दोपहर में तेज गति से आ रहे कार चालक ने दो साइकिलों और एक मोपेड़ में टक्कर मार दी। इस हादसे में मोपेड सवार नाले में जा गिरा। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी हलिया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हादसे में घायल मोपेड सवार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


बेदउर गांव निवासी 50 वर्षीय जगनंदन मोपेड वाहन से फेरी कर सामान बेचने का काम करते थे। सोमवार को मोपेड से रतेह की ओर जा रहे थे। उधर, पथरही बरेज गांव निवासी 60 वर्षीय दीनानाथ व भटपुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय अखिलेश चौरसिया साइकिल से हलिया बाजार बीज लेने गए थे।दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में हलिया -ड्रमंडगंज मार्ग पर समौती गांव के पास ड्रमंडगंज की ओर से आ रहे कार चालक ने दोनों साइकिल सवारों को टक्कर मारते हुए मोपेड में जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड सवार जगनंदन समौती नाला में जा गिरे। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी हलिया भेजवाया। मोपेड सवार को नाला से बाहर निकलवाकर पीएचसी हलिया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जगनंदन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना जगनंदन के परिजनों को दी। उनसे दो पुत्र व एक पुत्री हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से मोपेड सवार की मौत हो गई है। साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें