फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पर खड़े टैंकर में भिड़ी कार, बरात जा रहे चार घायल

विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ गांव के पास टैंकर में टकराई ट्रक। स्रोत-
विज्ञापन
राजगढ़। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ गांव के पास शुक्रवार की रात एक बजे खड़े टैंकर में पीछे से आ रही एक कार भिड़ गई। हादसे में कार में सवार चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखकर ट्रॉमा सेंटर सोनभद्र के लिए रेफर किया गया।
चित्रकूट जिले के कर्वी गांव के तीन युवक आर्यन यादव (28), सोहन सोनी (32), अरविंद (30), चालक अमित (28) निवासी कर्वी चित्रकूट से कार बुक करके सोनभद्र एक बरात में शामिल होने जा रहे थे। सभी तीन बजे चित्रकूट से चले थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात एक बजे मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर स्थित राजगढ़ गांव के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर में कार सामने से आ रहे ट्रक की लाइट से अनियंत्रित होकर टैंकर में भिड़ गए।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। इसमें आर्य और सोहन सोनी की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर सोनभद्र के लिए रेफर किया गया। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया गया। दो घायलों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें