यूपी टीईटी में 82 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का गणित व विज्ञान शिक्षक पद पर चयन के लिए काउंसलिंग शुक्रवार को हुई। काउंसलिंग कराने के लिए 63 अभ्यर्थी बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय पहुंचे।
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान व गणित विषय पर सहायक अध्यापक पद पर चयन प्रक्रिया चल रही है।
शुक्रवार को काउंसलिंग के लिए यूपी टीईटी में 82 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
बीएसए कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय किरन बाला सिंह, जीजीआईसी प्रधानाचार्या अनिता यादव, खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव और राजेश वैश्य ने इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराया।
काउसंलिंग के दौरान बीएसए कार्यालय में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जमा रही। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का मिलान कराया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय किरनबाला सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों का मिलान कराया गया।
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के बाद कोई विचार नहीं किया जाएगा।