फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से आशा कार्यकर्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव के पास आशा कार्यकर्ता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

राजपुर गांव निवासी 44 वर्षीय आशा देवी पत्नी बृजलाल आशा कार्यकर्ता थीं। मंगलवार को सुबह नौ बजे स्वास्थ्य केंद्र गुरसंडी में बैठक थी। घर में आशा जब नहीं दिखीं तो परिवार के लोगों ने सोचा कि वे बैठक में गई होंगी। उधर, रेलवे के की मैन को दोपहर दो बजे रेललाइन पर शव दिखा। पहचान नहीं हो पाने पर उन्होंने आवाज दी। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच आशा के घर वाले भी पहुंच गये। उन्होंने उसकी पहचान आशा देवी के रूप में की। वे सुबह गायों को हांकने के लिए रेलवे लाइन की तरफ चली गई थीं। इस बीच ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें