फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पांच किलो राशन में एक महीने का भोजन हो सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। सपा समर्थित कमेरावादी पार्टी से मड़िहान विधानसभा प्रत्याशी के पक्ष में पल्लवी पटेल ने भावा कस्बे से मड़िहान तिराहे तक रोड शो किया। मड़िहान में जनसभा के दौरान भाजपा की मुफ्त राशन योजना को लेकर जनता से पूछा कि क्या पांच किलो राशन एक महीने के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन

कहा कि सात मार्च को लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, लेकिन आपको इस त्योहार में एक पैसे नहीं खर्च करना है। आपको बस अपने प्रत्याशी को सदन में भेजने का काम करना है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आपको सपने दिखाकर छला। पहले नोटबंदी की गई उसके बाद आपकी जेब को खाली कर दिया गया। जनसभा में कहा कि पांच किलो राशन में एक महीने का भोजन किसी परिवार का चल सकता है। मेरा रिश्ता मड़िहान से पुराना है। यहाँ, गरीब- दलित बिना चप्पल के चलने को विवश रहता है। दोगुनी आय की बात करने वाली सरकार किसानों के अनाज का समर्थन मूल्य नहीं दे पा रही। जिस समाज की जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी जिमेदारी कहकर सभा का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें