फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फोन कर हालचाल पूछा और 20 हजार ठग लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। रिश्तेदार बनकर फोन पर हालचाल पूछा फिर अस्पताल में भुगतान के लिए 35 हजार रुपये भेजने को कहा। पीड़ित ने उसके बताए नंबर पर यूपीआई के जरिये 20 हजार रुपये भेज दिया। जब उसे ठगी की जानकारी हुई तो उसने साइबर क्राइम की हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव निवासी सुरेश कुमार तिवारी के मोबाइल फोन पर एक साइबर ठग ने बुधवार को कॉल कर बताया कि वह उनकी रिश्तेदार गुड़िया का पति बोल रहा है। हाल-चाल पूछने के बाद उसने कहा कि एक रिश्तेदार की तबीयत खराब है और उन्हें पैसा की जरूरत है।
आपके खाते में 45 हजार रुपये भेज रहा हूं, उसमें से 35 हजार रुपये बताए गए नंबर पर भेज दीजिए। तभी सुरेश के मोबाइल पर 45 हजार रुपये का मैसेज आ गया। इसके बाद सुरेश तिवारी ने बताए गए नंबर पर 20 हजार रुपये भेज दिया। दोबारा 15 हजार रुपये भेजने लगा तो बैलेंस जीरो बताने लगा।
विज्ञापन

उसके खाते में 45 हजार रुपये आए ही नहीं थे। इसके बाद पीड़ित ने बैंक को सूचना देने के साथ साइबर क्राइम के हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें