मिर्जापुर। बथुआ स्थित राजकीय पालीटेक्निक परिसर स्थित 101 उप्र वाहिनी एनसीसी में रविवार को सी सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें दो सौ एसडी व एसडब्लू कैडेटों ने प्रतिभाग किया। मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र एवं आजमगढ़ के कैडेट शामिल थे।
कोविड- 19 के चलते परीक्षा स्थल का सैनिटाइजेशन कर कैडेटों की थर्मल स्कैनिंग की गई। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया था। परीक्षा संचालन का पर्यवेक्षण 96 उप्र वाहिनी एनसीसी जौनपुर के सीओ कर्नल सजल जैन एवं कर्नल एपी सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर इकाई के सुबेदार मेजर जेबीएस बघेल, सुबेदार हरविंदर सिंह, नायब सुबेदार पीबी राना, कैप्टन घनश्याम सिंह, ले. मकरंद जायसवाल, ले. प्रमोद कुमार, ले. अनिल कुमार व अन्य थे।