मिर्जापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा व उपभोक्ता मामलों के मंत्री आशीष पटेल ने सोमवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई की।
विज्ञापन
उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन व एनडीए पदाधिकारी एवं शुभचिंतकों से मिलकर समस्याएं सुनीं। समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने तत्काल अधिकारियों को दूरभाष से निर्देश देकर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होगा।