मझवां का चुनावी रण जारी है। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने क्षेत्र का दौरा कर बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस दौरान इन्होने लोगों से आशीर्वाद मांगा। बताते चलें कि मझवां सीट की जीत को लेकर हर दल की साख दांव पर लगी है।
मझवां विधानसभा के सिटी ब्लॉक के ग्राम टाड़, करनपुर, हर्रई, दुबरा पहाड़ी, मगरदा कला, गहीरा, सेहडाणी में प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री आशीष पटेल ने एन डी ए प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य के समर्थन में जन सम्पर्क किया।
विज्ञापन
उन्होंने कमल के फूल पर बटन दबाने की अपील किया साथ में 15 नवम्बर को दोपहर एक बजे सिटी ब्लाक के चदईपुर के मैदान में उतर प्रदेश के मुख्यमंत्रि योगी आदित्यनाथ के जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेकर सफल बनाने को कहा।
उसके बाद वे चदईपुर पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, दुर्गेश पटेल, रामवृक्ष बिंद, सुरेश पटेल, विकास मौर्य, उमाशंकर सोनी, रतन जायसवाल, हर्षित पटेल, डॉ संतोष बिंद, प्रशांत शुक्ला सहित भाजपा अपना दल एस के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।