मिर्जापुर। नागरिकता संशोधन कानून पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को नगर में कई कार्यक्रम किए गए। एक ओर तो नपाध्यक्ष ने इमामबाड़ा स्थित ईदगाह के इमाम को और गुरुद्वारा के जत्थेदार को नागरिकता की जानकारी देते हुए कानून से संबंधित पुस्तक भेंट की तो दूसरी ओर एक विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन कर कानून के संबंध में जागरूक किया गया।
नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने जनजागरण अभियान के तहत इमाम व जत्थेदार को बिल की प्रति प्रदान की और कहा कि वे इस कानून के बारे में अपने- अपने समाज के लोगों को सही जानकारी दें। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर मौर्य, दिनेश तिवारी, मेश गुप्ता, शिवांशु कसेरा, प्रीतम केसरवानी, बाबूराम गुप्ता, अमन तिवारी, महेश वर्मा, सभासद जाहिद अख्तर, गुलजार अहमद, विनोद मौर्य आदि थे। इसी क्रम में प्लेवे स्कूल में शुक्रवार को एक गोष्ठी का आयोजन कर नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी गई। शिक्षक की राष्ट्र निर्माण भूमिका एवं नागरिक संशोधन कानून विषय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने विचार प्रकट किए। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डा. रमेश ओझा, विद्या भूषण दुबे, राजेंद्र तिवारी, ज्ञान शंक पांडेय, वीरभान सिंह, सत्य तिवारी, अनिल त्रिपाठी, सुशील यादव, धीरेंद्र मिश्र आदि ने अपने विचार प्रकट किए। संचालन कुलदीप शुक्ला ने किया। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक जान्हवी तिवारी ने स्वागत व आभार प्रदर्शन विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री जैन ने किया।