फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी विंध्याचल तक

Wed, 18 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
टूटी पटरी से कई ट्रेनें गुजर गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
माघ मेला में यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे ने दो ट्रेनाें के दूरी में बढ़ोत्तरी कर दी है। कानपुर से इलाहाबाद तक चलने वाली इंटरसिटी  विंध्याचल तथा इलाहाबाद से मुगलसराय तक चलने वाली मेमू पैसेंजर फतेहपुर तक चलेगी। इसके अलावा यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा पैदा न हो इसके लिए इलाहाबाद में जगह जगह लोकेशन बोर्ड भी लगाए गए हैं। यात्रियों के लिए चार टिकट काउंटर भी खोले गए हैं। इंटरसिटी के विन्ध्याचल तक चलने से माघ माह तक यहां श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। 

माघ मेला के चलते इलाहाबाद में हजारों की भीड़ पहुंचने लगी है। रेलवे ने इलाहाबाद संगम में स्नान करने के लिए आने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए दो ट्रेनो के दूरी में बढ़ोत्तरी कर दी है। कानपुर से इलाहाबाद तक चलने वाली 22442 इंटरसिटी एक्सप्रेस  अब नैनी, मेजा, मांडा होत हुए विंध्याचल तक चलेगी। इसी प्रकार मुगलसराय से इलाहाबाद तक चलने वाली 63237 मेमू पैसेंजर इलाहाबाद तक जाने की बजाय भरवारी, सिराथू, खागा होते हुए फतेहपुर  तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के मार्गदर्शन हेतु मेला क्षेत्र में बोर्ड लगाए गए हैं। ताकि कानपुर एवं मुगलसराय की ओर जाने वाले यात्री आराम से ट्रेन पकड़ सकें। जौनपुर की ओर जाने वाले यात्रीगण प्रयाग स्टेशन पहुंच कर अपने गंतव्य को जा सकता है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए वहां बोर्ड लगाए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों से ट्रेनों में किसी प्रकार की ज्वलशील पदार्थ लेकर नहीं चलने को कहा है, ताकि इससे किसी प्रकार के हादसेे को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें