फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी खरीदें, स्वदेशी बेचे, मजबूत होगी हमारी अर्थ व्यवस्था : लल्लूराम

विज्ञापन
भाजपा के स्वदेशी जन जागरण के दौरान मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी व अन्य, संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लल्लूराम मोदनवाल ने व्यापारियाें और ग्राहकों को स्वदेशी उत्पाद को खरीदने और बेचने पर जोर दिया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक भरुहना स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कही। कहा कि स्वदेशी अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।
विज्ञापन

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक ने कहा स्वदेशी उत्पाद खरीदने से हम आत्म निर्भर होंगे। इससे हमारा पैसा हमारे पास ही रहेगा और अर्थव्यवस्था अच्छी होगी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक ने कहा आज राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के तहत माताएं और बहनें स्वदेशी उत्पाद कर आत्म निर्भर बन रही हैं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महामंत्री गोवर्धन त्रिपाठी ने देश में जीएसटी घटाने पर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई दी। कहा किसी उत्पाद पर जीएसटी जीरो परसेंट और किसी पर 18 प्रतिशत जीएसटी घटाने से निश्चय ही व्यापारियों और ग्राहकों को इसका लाभ होगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, विकेश्वर प्रताप सिंह, बाबू राम गुप्ता, मृत्युंजय त्रिपाठी, विनोद शंकर पांडेय व प्रीतम केशरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें