फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण व्यापारियों ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्य समिति की बैठक इमरती रोड स्थित एक रेजिडेंसी होटल में संपन्न हुई। बढ़ रहे कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पर चिंता जताई गई। साथ ही कोरोना से लड़ने में प्रशासन की मदद का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी ने कहा कि इस समय में जनपद में तेजी से कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए व्यापारी संक्रमण से निपटने में अपनी भूमिका का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करें। प्रशासन की ओर से निर्धारित समय से अधिक देर तक दुकाने ना खोलें। दुकानों पर अनावश्यक भीड़ ना लगने दें। ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कराएं। बगैर मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान कदापि ना दें। दुकानों पर सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था अपने स्तर से करें। इस दौरान शिव मूदरा, मनोज जैन, गोपाल केशरी, धीर प्रताप जायसवाल, दुर्गा चौधरी, ज्ञानचंद सिंह, संजय कपूर, बच्चा अग्रहरि, आलोक जायसवाल, अवधेश पांडेय, शैलेंद्र अग्रहरि, प्रकाश अग्रवाल, आयुष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें