फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन वर्ष बाद घर आए व्यवसायी की डिवाइडर से टकराकर मौत

विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौराहे के पास डिवाइडर से टकराकर मृत सोनू उपाध्याय । स्रोत-परिव - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल के गैपुरा चौराहे के पास रविवार की शाम को डिवाइडर से टकराकर घायल जिगना थाना क्षेत्र के बदेवरा चौबे गांव निवासी सोनू उपाध्याय (38) की मौत हो गई। वह मुंबई में परिवार सहित व्यवसाय करते थे। तीन वर्ष बाद अपने बीमार दादा को देखने आए थे। बदेवरा चौबे गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सोनू उपाध्याय रविवार की शाम बाइक से अपने एक रिश्तेदार को पहुंचाने मिर्जापुर गए थे। वहां से वापस आते समय विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौराहे से पूरब की ओर रात साढ़े आठ बजे रेलिंग विहीन डिवाइडर से बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सरोई ले जाया गया। वहां से चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन सोनू को लेकर ट्राॅमा केंद्र वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनू उपाध्याय परिवार के साथ पुणे महाराष्ट्र में रहकर व्यवसाय करते थे। 17 अगस्त सोमवार को ही अस्वस्थ चल रहे दादा विष्णु चरण उपाध्याय को देखने माता गुड़िया के साथ आए थे। पत्नी व दो बच्चे पुणे में ही थे। सोनू उपाध्याय तीन वर्ष पर घर आए थे। दुर्घटना की सूचना पर परिवार के लोग पुणे से घर के लिए रवाना हो गए। थानाध्यक्ष विंध्याचल अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें