- नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 36 बुंदेलखंडी वार्ड का उपचुनाव
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के वार्ड-36 बुंदेलखंडी वार्ड के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। इस उपचुनाव में मात्र 40.96 प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछली बार के 49.5 प्रतिशत से आठ प्रतिशत कम है। इस वार्ड के सभासद सतीश केसरवानी के निधन के बाद सभासद का पद रिक्त हो गया था। उसके लिए मंगलवार को मतदान हुआ।
मतदान की रफ्तार सुबह से ही धीमी रही। मौसम अच्छा होने के बाद भी इक्का दुक्का मतदाता ही मतदान के लिए निकल रहे थे। सुबह की जो स्थिति रही वह पूरे दिन बनी रही। यही वजह रही कि केवल 40. 96 प्रतिशत ही मतदान हो सका। वार्ड के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया और किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया था और न ही किसी का नामांकन पत्र निरस्त हुआ था। इन चार उम्मीदवारों में भाजपा से सभासद सतीश केसरवानी के पुत्र नितिन केसरवानी व समाजवादी पार्टी से नागेंद्र तिवारी के साथ ही निर्दल प्रत्याशी रवि व दाऊदयाल पाठक ने नामांंकन किया था। 10 पर्चा लिए गए थे लेकिन नामांकन चार ही हुए थे। नामांकन के अंंतिम दिन भी दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया था लेकिन नामांकन नहीं किया था। इसके बाद प्रचार प्रसार का दौर चला और अंत में मंगलवार को मतदान भी हो गया। इस बार मतदाताओं की उदासीनता पहले से ही दिखाई दे रही थी। यह मतदान के समय स्पष्ट हो गया।
कुल 2335 मत डाले गए
बुंदेलखंडी वार्ड के उपचुनाव के लिए मंगलवार को कुल 5651 मतों से 2315 मतदाताओं ने अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1318 महिला व 1338 पुरुष मतदाता शामिल थे। इसी वार्ड से नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी भी मतदाता हैं। उन्होंने भी अपनी पत्नी के साथ बंदा बैरागी प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
तीन विद्यालयों में बनाए गए थे सात बूथ
इस उपचुनाव के मतदान के लिए तीन विद्यालयों, बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज में दो बूथ, भारतीय शिशु मंदिर में तीन तथा बंदा बैरागी प्राथमिक विद्यालय में दो बूथ बनाए गए थे। सात पोलिंग पार्टियां सोमवार को ही अपने बूथों पर मतदान कराने के लिए पहुंच गईं थी। रिटर्निंग अफसर डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। पुलिस बल चौकस रहा और कहीं कोई घटना नहीं हुई। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मतदान के बाद मत पेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा में कलेक्ट्रेट में रखवाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। मतगणना सात मई को होगी।
मतदान की प्रगति एक नजर में
सुबह सात बजे : मतदान शुरू
सुबह नौ बजे 4.5 प्रतिशत
सुबह 11 बजे 12. 72 प्रतिशत
दोपहर एक बजे 21. 12 प्रतिशत
दोपहर तीन बजे 30. 87 प्रतिशत
शाम पांच बजे 40.96 प्रतिशत
उपचुनाव में मतदान के बाद स्याही लगी ऊंगली दिखाते हुए नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व उनकी