फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दबंगो ने किशोर को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में दबंगों ने एक किशोर को बंधक बनाकर पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी शनि का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों ने पुरानी रंजिश के कारण मुझको बंधक बनाकर पिटाई की। इसका वीडिओ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की तहरीर संतनगर थाने पर दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनि चौहान की तहरीर पर रामलाल, श्यामलाल व सुदर्शन जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। विपक्षी रामलाल का आरोप है कि शनि चौहान बेवजह मेरे घर पर पत्थरबाजी कर रहा था। संतनगर पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। होली के दिन शराब के नशे में मारपीट की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें