फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 171 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के लिए जारी हो बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विंध्याचल से रीवा तक प्रस्तावित 171 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के निर्माण के लिए बजट आवंटन की मांग की गई है। इसके लिए रविवार को अपना दल एस चिकित्सा मंच के राष्ट्रीय सचिव डाॅ. एसपी पटेल ने केंद्रीय मंत्री तथा सांसद अनुप्रिया पटेल को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

पत्रक में कहा गया है कि यह रेल लाइन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र को सीधे रेल मार्ग से जोड़ेगी। परियोजना के अंतर्गत कुल 15 रेलवे स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें मिर्जापुर, विंध्याचल, विजयपुर, लालगंज, बरौंधा, छरगड़ा, कन्हई ताल, अटरिया, हनुमान रोड, मऊगंज, देवतालाब, रघुनाथगंज, मनिगवा , सागर और रीवा शामिल हैं। रेल लाइन निर्माण के दौरान एक महत्वपूर्ण पुल, एक मुख्य पुल, 21 लघु पुल, 53 पुलिया तथा 8 ऊंचे पुल बनाए जाने का प्रस्ताव है। इससे पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में रेल संचालन को सुरक्षित बनाया जा सकेगा। पत्रक में यह भी उल्लेख किया गया है कि मां विंध्यवासिनी देवी तथा मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा देवी के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दोनों राज्यों के बीच यात्रा करते हैं। सीधी रेल सुविधा के अभाव में श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को बसों अथवा निजी वाहनों से आवागमन करना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों का नुकसान होता है। कहा कि आकलन के अनुसार परियोजना की अनुमानित लागत 3844.277 करोड़ रुपये तय की गई थी। अब तक बजट स्वीकृति न मिलने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें