फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्य और सेमराध धाम को जोड़ने वाले पीपा पुल का शुभांरभ

विज्ञापन
परमानपुर सेमराधनाथ पीपापुल का उद्घाटन करती केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
जिगना। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को काशी, प्रयाग और विंध्य क्षेत्र के मध्य गौरा-सेमराध गंगा घाट पर बने पीपा पुल का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पुल से मिर्जापुर और भदोही के लोगों को लाभ होगा। विंध्य और सेमराध धाम जैसे दो तीर्थ स्थल जुड़ सकेंगे। इससे रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। एक करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से पीपापुल का निर्माण कराया गया है। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि गौरा-सेमराध गंगा घाट पर कई वर्षों से पीपा पुल की मांग की जा रही थी। इसे आज पूरा किया गया। पुल बन जाने से लोगों को अवागमन, व्यापार में सुगमता आएगी। मौनी अमावस्या पर कोठरा, परमानपुर, गौरा, दुगौली, श्रीनिवासधाम समेत दर्जनों गांवों के लोग सेमराध गंगा घाट पर स्नान और दर्शन पूजन के लिए पहुंच सकेंगे।उद्घाटन के अवसर पर राज्यमंत्री रेखा वर्मा, छानबे अपना दल एस विधायक रिंकी कोल, भाजपा मंडल अध्यक्ष छानबे सुजीत मोदनवाल राम लौटन बिंद आदि रहे। उद्घाटन के उपरांत केंद्रीय राज्यमंत्री ने जोपा रामपुर घाट पर बने रहे पक्का पुल का भी निरीक्षण कर जानकारी ली। उधर छानबे क्षेत्र के निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी ने छानबे क्षेत्र में गंगा नदी पर ग्राम पंचायत गौरा परमानपुर व सेमरानाध के बीच पांटुन पुल व पहुंच मार्ग के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्होंने अधिकारियों को भेजे गए पत्र को भी मीडिया के सामने सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें