फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छानबे क्षेत्र पंचायत की बैठक में 15.62 करोड़ रुपये का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे विकास सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक में वर्ष 2020-2021 के लिए मनरेगा के तहत 15 करोड़, 62 लाख रुपये का बजट पास किया गया। मिनी सदन में सूचना के बावजूद अनुपस्थित रहने पर ब्लॉक स्तरीय व जनपद स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। जिसका सदन में उपस्थित सदस्यों ने ताली बजाकर स्वागत किया। प्रभारी खंड विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र ने पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी सदन को दी।
विज्ञापन

प्रभारी बीडीओ ने कहा कि गांवों में शौचालय, आवास, नाली व खडंजा और पेंशन योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को जरूर दिया जाए। इसका पूरा ध्यान ग्राम पंचायत के कर्मचारी रखें। सहायक विकास अधिकारी कृषि अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि ओलावृष्टि से क्षेत्र में 60 से 80 प्रतिशत तक फसल की क्षति हुई है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। ग्राम प्रधान सिकराकला जगदीश पाठक ने सदन के माध्यम से अटल चौराहा विंध्याचल और सरदार पटेल चौराहा मिर्जापुर में अटल बिहारी बाजपेई और सरदार बल्लभ भाई पटेल के मूर्ति पर छतरी की व्यवस्था करने की मांग की है।
जिला पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी ने कहा क्षेत्र पंचायत छानबे की बैठक में प्राय: ही जिला स्तरीय अधिकारी और जन प्रतिनिधियों की ओर से उपेक्षा की जाती है। जिससे जनता की तमाम समस्याएं अधूरी रह जाती हैं। बैठक की अध्यक्षता करते क्षेत्र पंचायत प्रमुख अवध राज सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को बैठक में उपस्थित न होने पर फटकार लगाई। अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। कहा कि ज्यादातर ग्राम विकास पंचायत व विकास अधिकारी गांवो में न पहुंचकर चट्टी और चौराहों पर स्थित दुकानों या फिर फिर शहरो में स्थित किराए के बंद कमरे में बैठकर ग्राम पंचायतों के विकास का खाका खीच रहे हैं। ग्रामीण जनता छोटे-छोटे कार्यो के लिए ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही उनके मिर्जापुर शहर स्थित मकान का चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन

प्रमुख ने कहाकि जनता की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियो को अपने आदत में सुधार लाने और रोस्टर बनाकर गांव में उपस्थित होकर काम करने का सुझाव दिया। ग्रामीण जनता को परिवार रजिस्टर, मृत्यु प्रमाण-पत्र जैसे कार्यों के लिए भटकना न पड़े। प्रमुख ने प्रत्येक गांव में ओवरहेड टैंक बनाकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। संचालन प्रभारी खंड विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र ने किया। इस अवसर पर अवर अभियंता आरईएस सुभाष सिंह, अवनीश यादव, राजेंद्र बाबू, श्रीकृष्ण उपाध्याय, दिनेश कुमार, प्रकाश चंद, हरिश्चंद्र, गिरधारी पाल, जगदीश पाठक, गोवर्धन सिंह, विजय चौरसिया, लक्ष्मी नारायण पाल, जय सिंह, सुजीत मोदनवाल, श्याम सिंह, दीपक पांडेय, विजय पांडेय, केशराज यादव, पन्ना लाल पटेल, विजय शंकर शुक्ल, अवधेश तिवारी, कप्तान पांडेय, दिनेश कुमार बिंद, राम सागर, महेंद्र कुमार तिवारी, रामनाथ, हिंछलाल बिंद, साहब लाल, विजय बिंद, भास्कर सिंह सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें