फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबी नाव, महिला की मौत तीन बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल(मिर्जापुर)। गंगा पार खेती करने गए चार लोग शुक्रवार की शाम बारिश होने पर वापस आ रहे थे। इस दौरान शिवपुर रामगया घाट पर तूफान के चलते नाव पलट गई। इससे चारों डूबने लगे। चोरों को डूबता देखकर नाव लेकर पहुंचे मल्लाह डूब चारों किसान को बचाकर बाहर ले आए। चारों को को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। इसमें महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल क्षेत्र शिवपुर निवासी 55 वर्षीय पखंडू अपनी पत्नी 52 वर्षीय चमेली देवी, पुत्र 25 वर्षीय मुन्नू और गांव निवासी 45 वर्षीय रामदेई पत्नी लक्ष्मी को लेकर गंगा पार खेती करने गए थे। शाम को अचानक आंधी के साथ बारिश होने लगी। बारिश होने पर सभी नाव पर सवार होकर इस पार आने लगे। नाव गंगा किनारे पहुंचे थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चारों डूबने लगे। उनको डूबता देख गंगा किनारे मौजूद मल्लाह नाव लेकर गंगा में पहुंचे और सभी को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने सभी की जांच कर भर्ती किया। इसमें चमेली देवी की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें