फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं के भुगतान के लिए मांगा गया है बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में वृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं वित्तीय व्यय के प्रगति की समीक्षा की गयी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि आशाओं के भुगतान के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि कोविड-19 के दौरान बजट उपलब्ध न होने से भुगतान नहीं किया गया, बजट की मांग गयी है। इसी प्रकार टीकाकरण कार्य को प्रभावी बनाये जाने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग अभियान के दौरान निर्धारित सभी मानकों पर जॉ।च की जाए तथा बच्चों एवं मर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के कार्य में भी तेजी लायी जाए। कहा कि जिस क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का प्रभाव नहीं है, वहां पर प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण का कार्य सुनिश्चित कराया जाये। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने के बारे में भी जानकारी दी जाए। बैठक में पीसीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये दी जा रही धनराशि के बारे में समीक्षा के दौरान कहा गया कि अस्पतालों को साफ-सुथरा बनाया जाए। कहा गया कि मरीजों को दी जाने वाली दवाइयां की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता रहे। इस दौरान आयोडीन अल्पता विकास नियंत्रण के बारे में चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी, सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व संबंधित एमओआईसी उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें