फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Thu, 14 Dec 2017 12:09 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
विज्ञापन
 अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर ऑल इंडिया बीएसएनएल यूनियंस एसोसिएशन के तत्वावधान में कर्मचारी लगातार दूसरे दिन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। बीएसएनएल कर्मचारी वेतन पुनरीक्षण तथा न्यूनतम मजदूरी तय करने की मांग कर रहे हैं।लंबे समय से मांगों के पूरा नही होने से बीएसएनएल कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।हड़ताली कर्मचारियों ने मुख्य महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश पूर्वी मंडल को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

जिला सचिव सुरेश चंद्र बिंद ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ, ईएसआई आदि मांगों पर बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा विचार नहीं किया जा रहा है। सभी मजदूरों ने निर्णय लिया है कि यदि जल्द मजदूरों के मांगों पर विचार नहीं किया गया तो मजदूर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। अब मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई माह से मजदूरों के बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। कई बार मांगों के बावजूद एक जनवरी 2017 से वेतन पुनरीक्षण नही किया गया है। सहायक टॉवर कंपनी के निर्माण पर रोक लगाया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के इरादे को हम कामयाब नही होने देंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे वेतन पुनरीक्षण के समय लंबित मुद्दों का समाधान शीघ्र किया जाए। हड़ताल के दूसरे दिन तेज ध्यान सिंह, राममोहन सिंह, रामश्रे यादव धीरेंद्र कुमार दूबे, जगदीश यादव, सुनील यादव, रामकुमार, आनंद केशरी, विकास गौतम, धनेश मौर्य,कमला प्रसाद, रामजी यादव, विजय शंकर यादव आदि ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा किया। संचालन दिनेश तिवारी ने तथा अध्यक्षता नागेन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें