इसी दौरान महेश का साला दिलीप पहुंच गया। दोनों आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। तब तक ससुराल से अन्य लोग आ गए और सुरेश सोनकर (40) की पिटाई कर घायल कर दिया। जबकि सोहन भाग गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस महेश और सुरेश को लेकर मंडलीय अस्पताल ले आई।
डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया। घायल सुरेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, अस्पताल से परिजन महेश का शव लेकर चले गए। जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मामले में सोहन और सुरेश पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। एएसपी नक्सल और सीओ सिटी प्रभात राय ने जांच शुरू कर दी।
एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने कहा कि महेश और सुरेश शराब पी रहे थे। इसी बीच शराब लाने के लिए पैसे को लेकर विवाद हो गया। गले में ट्यूबलाइट घोपे जाने से महेश की मौत हो गई। जांच की जा रही है।