फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जीजा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के सामने बुधवार की देर रात को सड़क हादसे में जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने जीजा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल साले को रेफर कर दिया गया। बड़े साले की शादी कार्ड बांटने के लिए युवक जा रहा था इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी चंदन (40) राजगिर मिस्त्री था। उसके साले अदालत निवासी बरगवा चुनार की दस अप्रैल को शादी है। चंदन अपने छोटे साले नान्हू (23) के साथ शादी का कार्ड बांटने के लिए राजगढ़ की ओर बुधवार की सुबह निकला था। दोनों कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे कि रास्ते में मड़िहान थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास अज्ञात वान ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नान्हू को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें