फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां से दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूसरे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सोनभद्र के बेलाही गांव निवासी ब्रह्म (26) पुत्र राधेश्याम की शादी मड़िहान के कलवारी गांव में हरिवशं की पुत्री से चार वर्ष पहले हुआ था। ब्रह्म अपने ससुराल आया था। बुधवार की शाम को ब्रह्म अपने साले सागर (26) पुत्र हरिवंश
के साथ सुगापाख गया था। वहां से रात को 10 बजे घर लौटते समय चौबेपुर के पास किसी गाड़ी ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पुुलिया में जा टकराई। हादसे में जीजा-साला घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस को बुलाया गया। घर पर सूचना देकर दोनों को सीएचसी मड़िहान रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टर ने दोनों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही जाते समय ब्रह्मा की मौत हो गई। सागर के भाई पंकज राज ने बताया कि माता को जहरीले जंतु ने काटा था। सूचना मिलने पर सागर जीजा के साथ आ रहा था कि हादसा हो गया। मौत का खबर सुनते ही घर में कोहराम मचा गया। मां का रो रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें