फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हेलिकॉप्टर से दुल्हन की अनोखी विदाई, दूल्हा बोला- दादी का सपना पूरा; दुल्हन बोली- सपने में भी नहीं सोचा था

Tue, 06 May 2025 01:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में दूल्हा जब रानी की तरह दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर से कराकर लाया तो देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं दुल्हन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन
मिर्जापुर में हेलिकॉप्टर से दुल्हन की विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में मंगलवार को दुल्हन हेलिकॉप्टर से अपने ससुराल पहुंची तो देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। दूल्हे की दादी की ख्वाहिश थी कि बहू उड़नखटोला से ससुराल आए। ऐसे में दूल्हे ने दादी की इच्छा पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर से विदाई कराई। शादी के बाद दूल्हा हेलिकॉप्टर से पत्नी को लेकर अपने घर पहुंचा। हेलिकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह नौ बजे पत्नी को ससुराल से लेकर निकले पति का उड़नखटोला नौ बजकर 30 मिनट पर ससुराल पहुंचा। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पड़री के अकसौली गांव निवासी रोहित दूबे की शादी लालगंज के उसरी खमरिया गांव निवासी प्रिया तिवारी से हुई है। सोमवार की रात धूमधाम से शादी होने के बाद मंगलवार को विदाई हुई। विदाई के बाद दुल्हन को हेलिकॉप्टर से ससुराल लाया गया।  

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में नैनो कण की खोज, 48 घंटे तक नहीं जमा खून, हार्ट अटैक और स्ट्रोक से होगा बचाव
विज्ञापन


लखनऊ से आए हेलिकॉप्टर से दुल्हन ससुराल पहुंची तो देखने के लिए गांव के लोग भी पहुंचे। दूल्हे रोहित दूबे ने बताया कि हमारी प्रारंभिक पढ़ाई मिर्जापुर जिले से हुई है। उच्च शिक्षा नोएडा से पूरी हुई। बताया कि उसके दादा-दादी का मन था कि हेलिकॉप्टर से उनकी बहू ससुराल आए। उनकी प्रेरणा से यह हुआ है।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मऊ में मौसम का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत, खेत में तरबूज की रखवाली करते समय हुआ हादसा

कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, दादी की इच्छा पूरी करके खुशी मिली। दुल्हन प्रिया ने बताया कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि हेलिकॉप्टर से ससुराल आऊंगी। यह पल हमेशा के लिए यादगार बन गया। पिता अनिल दूबे ने कहा कि परिवार के साथ ही बेटे की इच्छा थी कि विदाई हेलिकॉप्टर से कराई जाए। उनकी इच्छा पूरी हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें