हलिया। शादी के बाद रविवार की सुबह बरात विदाई होने पर दुल्हन को लेकर घर जा रहे दूल्हे के वाहन से पेड़ से आम दब गया। इस पर आम तोड़ने वाले ने दूल्हे की पिटाई कर दी। बचाव करने आई दुल्हन को भी मारा-पीटा। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव निवासी इंद्र प्रताप ने थाने में तहरीर देकर बताया कि हथेडा गांव में बृजलाल के यहां लड़के की शनिवार को बारात गई थी। शादी होने के बाद रविवार की सुबह विदाई कर घर जा रहा था। दुल्हे की गाड़ी गांव के पास पहुंची थी। गांव निवासी पेड़ से आम तोड़ रहा था। पेड़ से गिरे आम गाड़ी के पहिए के नीचे आ गए।
इस पर लड़कों ने गाड़ी से दुल्हे को उतारक पिटाई की। बचाव करने दुल्हन उतरी तो उसे भी पीटा। दूल्हा दिलीप व दुल्हन प्रीति घायल हो गए। दुल्हन का सोने का चेन भी छीन लिया गया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।