फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्टेट हाईवे की सर्विस लेन पर बह रहा नाले का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित अदलहाट बाजार में स्टेट हाईवे के किनारे बना नाला जाम होने से गंदा पानी सर्विस लेन पर बह रहा है। जिससे गुजरने वाले राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों तथा आसपास के दुकानदारों को परेशानी हो रही है। आरोप है कि सूचना के बाद भी टोल प्लाजा फत्तेपुर के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं
विज्ञापन

क्षेत्र के अदलहाट बाजार में शर्मा रोड़ से गरौड़ी गेट तक स्टेट हाईवे के किनारे बना नाला पूरी तरह जाम है। जिससे नाले का गंदा पानी सर्विस लेन पर निकल कर खुलेआम बह रहा है।जिससे गुजरने वाले राहगीरों के साथ दुकानदारों को इससे काफी परेशानी हो रही है।सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी वह उसक बदबू लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी है, लेकिन इस समस्या के प्रति जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। बताते चलें कि स्टेट हाईवे निर्माण के समय अदलहाट बाजार में सड़क के दोनों ओर नाला बनाया गया है।
विज्ञापन

जिसमें स्टेट हाइवे के साथ बाजार के लोगों के घरों का पानी निकलने का एकमात्र साधन है।दुकानदार जयराम सिंह,करन सिंह, भोला,संजय गुप्ता, विजई गुप्ता, मतीन,आनंद सिंह आदि ने स्टेट हाइवे टोल प्लाजा फत्तेपुर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें