आवास विकास कालोनी में एक साथ बैठकर अपने पिता की संयुक्तरुप से श्राद्ध करती चार बहनें।-सोशल मीडि
- फोटो : udhampur news
मिर्जापुर। समाज में प्रचलित मान्यताओं को पीछे छोड़ते हुए आवास विकास कॉलोनी निवासी एक परिवार की चार बेटियों ने दिवंगत पिता का तर्पण कर मिसाल परंपरा की बेड़ियां तोड़ी।
इंजीनियर रहे स्वर्गीय कृष्णानंद दुबे का वर्ष 2021 में निधन हुआ था। उनका कोई बेटा नहीं था। पितृपक्ष में उनकी बेटियां सरोज त्रिपाठी, नीलम पांडेय, बिंदु शुक्ला और ज्योत्सना पांडेय ने मिलकर पिता का विधि-विधान से श्राद्ध और तर्पण किया। चारों बहनों ने कर्मकांड पूरा करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। पुरोहित पंडित सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि पुत्रियां भी अपने माता-पिता का श्राद्ध और तर्पण कर सकती हैं।