फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया तोड़कर कब्जा करने का प्रयास, विरोध्ा में प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के घुरहूपट्टी मोहल्ला स्थित दलित बस्ती के लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि मोहल्ले में नगर पालिका द्वारा नाले में बच्चों को गिरने से बचाने के लिए पुलिया का निर्माण कराया था।
विज्ञापन


जिसको  कुछ मनबढ़ तोड़कर प्लाटिंग के लिए रास्ता बनाने का प्रयास कर रहें है।विरोध जताने पर मारपीट कर रहें है। मामले की शिकायत करने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराकर पुलिया को दोबारा बनवाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।

मोहल्लवासियों ने कहा कि लगभग 22 वर्ष पूर्व नगर पालिका द्वारा गंगा प्रदूषण नाले पर पुलिया का निर्माण इस उद्देश्य से करवाया गया था कि इस नाले से कोई भारी वाहनों का आवागमन नहीं हो जिससे यह पुलिया कभी टूटे नहीं। 
विज्ञापन


साथ ही पुलिया से गिरकर बच्चों की जान जाने से बचाया जा सके लेकिन पिछले दिनों कुछ मनबढ़ पुलिया के पीछे ली गई जमीन को प्लाटिंग करने के उदेश्य से पुलिया को तोड़कर बड़ा रास्ता बनाते हुए उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

 विरोध जताने पर आरोपी कुछ अराजक तत्वों को लेकर मारपीट करना शुरू कर दे रहे हैं। मामले की शिकायत नगर पालिका के अधिकारी एवं पुलिस से करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें