फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ब्रेक फेल होने से ट्रक में मारी टक्कर, तीन घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक

विज्ञापन
ड्रमंडगंज घाटी में सड़क पर आगे पीछे चल रही दो ट्रकों की टक्कर में घायल होकर केबिन में फंसा।  चा
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। रीवा-मिर्जापुर हाईवे स्थित ड्रमंडगंज घाटी के जालिम मोड़ के पास मंगलवार दोपहर कोल्ड ड्रिंक लेकर जा रहे ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक बगल में चल रहे कंटेनर को टक्कर मारते हुए पहले से खड़े दाल लदे ट्रक में पीछे से टकरा गया। तीनों वाहन एक दूसरे से टकराते हुए आपस में फंस गए। हादसे में कोल्डड्रिंक लदे ट्रक का चालक राजकुमार यादव (47) निवासी डुमरडील बरही जिला हजारीबाग केबिन में तीन घंटे तक फंसा रहा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कटर मशीन से ट्रक के केबिन को कटवाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकलवाया। घायल को एनएचएआई के एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां देवहट गांव स्थित निजी अस्पताल में घायल चालक का इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद एक तरफ टू लेन पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। मध्यप्रदेश जाने वाली दूसरी टू लेन से वाहनों का आवागमन हो रहा है। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि ट्रक के केबिन में फंसे चालक को कटरमशीन से तीन घंटे बाद निकलवाया गया। चालक की हालत सामान्य है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को घाटी से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें