फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कमिश्नरी न्यायालय का बहिष्कार जारी, अधिवक्ता राजस्व परिषद में करेंगे शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कमिश्नरी बार एसोसिएशन की ओर से कमिश्नरी न्यायालय का बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक कर निर्णय लिया कि 10 अगस्त को उनका प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में राजस्व परिषद के अध्यक्ष से मिलकर आयुक्त की शिकायत करेगा। कानून मंत्री तथा अन्य मंत्रियों से मिलकर भी अपनी मांगें रखेंगे।
विज्ञापन

कमिश्नरी बार एसोसिएशन के सचिव अंजनी कुमार द्विवेदी ने कहा कि आयुक्त के कार्य व्यवहार व विभिन्न मांगों को लेकर एक सप्ताह से कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। आयुक्त न्यायालय में बाहर से ताला लगवाया गया था। अब ताला निकालकर अंदर से गेट बंद कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुक्त सारी अपील एडमिशन स्तर पर ही खारिज कर दे रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि न तो लोवर कोर्ट की फाइल मंगा रहे हैं और न ही किसी का साक्ष्य ले रहे हैं। जब से कोर्ट का बहिष्कार शुरू हुआ है, 200 फाइलें ले गए हैं। उन फाइलों को खारिज करने के लिए रखा गया है। दो से तीन बार आयुक्त से वार्ता हुई, जो असफल रही। उन्होंने चेतावनी दी कि आयुक्त के स्थानांतरण तक कमिश्नरी बार एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि बुधवार को शाम को एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ रवाना होगा। प्रतिनिधिमंडल 10 अगस्त को लखनऊ में राजस्व परिषद के अध्यक्ष और कानून मंत्री अथवा अन्य मंत्रियों से मिलकर मामले को उनके समक्ष रखेगा। प्रतिनिधिमंडल में कमिश्नरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद त्रिपाठी, सचिव अंजनी कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा प्रसाद यादव, कृपाशंकर मिश्रा, आद्या प्रसाद सिंह, ओम नारायण मिश्रा, संतोष तिवारी, पप्पू यादव, लव शुक्ला, विमला शंकर दुबे आदि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें