फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने लेते समय जलाशय में डूबा किशोर, खोजबीन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत स्थित टांडा फाल जलाशय में शनिवार की शाम को रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने गया किशोर सेल्फी लेते समय पहाड़ से जलाशय में गिरने से डूब गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। दो दिनों तक गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम ने खोजबीन किया, पर डूबे किशोर का पता नहीं चल सका है। किशोर के न मिलने से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी निवासी 15 वर्षीय सूरज पुत्र दशरथ शनिवार की शाम को अपने ममेरे भाई व अन्य रिश्तेदारों के साथ टांडा फाल में पिकनीक मनाने के लिए गया था। देर शाम को सभी वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे तो सूरज ऊंचाई से नचे पानी के दह की सेल्फी लेने लगा। इस दौरान पैर फिसलने से वह 25 फीट नीचे गहरे जल में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था, इस कारण वह डूबने लगा। उसके आस-पास कोई मौजूद नहीं था। वह शोर मचाया। शोर सूनकर साथ आए रिश्तेदार उसे बचाने के लिए दौड़े तब तक वह गहरे जल में डूब गया था। दोनों ने फोन कर परिजन को सूचना दिया। लोगों ने खोजबीन किया पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर लहंगपुर चौकी पुलिस के साथ लालगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शनिवार की रात के बाद रविवार को पूरे दिन गोताखोरो की मदद से खोजबीन किया, पर किशोर का पता नहीं चला। उधर किशोर सूरज के डूबने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। रविवार और सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने किशोर की खोजबीन किया, पर देश शाम तक उसका पता नहीं चल सका। इस दौरान सुब से शाम तक जलाशय के पास लोगों की भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें