फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के सामने डूब गया बालक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के बरैैैनी गंगा घाट पर रविवार की सुुुबह पिता के साथ स्नान करने गया बालक गहरे जल में जाने से डूब गया। डूबते हुए उसने आवाज लगाई पर असहाय पिता उसे बचा न सका। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरो को बुलाकर उसकी तलाश में जुटी है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। बालक के गंगा में डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कछवां बाजार निवासी श ्रीधर यादव बरैनी घाट पर पक्का पुल के पास अपने 12 वर्षीय पुत्र शिवम यादव के साथ गंगा स्नान करने आया था। दोनों साथ में स्नान कर बाहर निकले। श्रीधर पुत्र शिवम को किनारे खड़ा कराकर पूजा करने लगे। इस दौरान शिवम दोबारा गंगा में स्नान करने चला गया। नहाते समय गहरे जल में जाने से वह डूबने लगा। डूबते हुए शिवम ंने अपने पिता को आवाज लगाई। तैरना न जानने के कारण पिता असहाय रहा। पिता श्रीधर ने शोर मचाया, पर घाट पर कोई नहीं था। देखते ही देखते शिवम डूब गया। सूचना पर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र राय, चेयरमैन पनधारी यादव मौके पर पहुंच कर गोताखारों की मदद से डूबे बालक की खोजबीन की, पर देर शाम तक बालक का पता नहीं चला। श्रीधर को दो पुत्र और दो पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें