ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर हाइवे पर स्थित भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास शुक्रवार की देर रात फोर लेन की सर्विस रोड पर बोलेरो अनियंत्रित होकर कच्चे मकान से टकरा गई। जिससे दरवाजे पर मौजूद दो लोग घायल हो गए। जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है।
शुक्रवार की रात एक बोलेरो एमपी से यूपी की तरफ आ रही थी। उसी दौरान फोर लेन के सर्विस रोड से भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के नौगवां मोहल्ले की और मुड़ते समय बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बब्बू कोल के कच्चे मकान से टकरा गई। जिससे दरवाजे पर मौजूद बबबू कोल (42) व उनकी मां महराजी (65) घायल हो गए। उस दौरान मकान के दरवाजे पर करवा चौथ की पूजा करने के बाद कुछ महिलाएं व बच्चे नाच गा रहे थे। अनियंत्रित बोलेरो की मकान की तरफ आने का अंदाजा लग गया और जल्दी से लोग भागे। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। मकान से टकराने के बाद चालक समेत बोलरो पर सवार करीब चार लोग भाग हो गए। सूचना पर पीआरवी पुलिस के साथ पहुंचे उपनिरीक्षक सुभाष यादव ने मौके का निरीक्षण किया। बोलेरो में बैठे एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।