फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 4 दिन से लापता युवक का पोखरे में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
कछवां  थाना क्षेत्र के भैंसा गांव स्थित एक पोखरा मोहल्ला निवासी ​शिवम की फाइल फोटो। स्रोत- परिव
विज्ञापन
क्षेत्र के भैंसा गांव स्थित एक पोखरा में बृहस्पतिवार चार दिन से लापता युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के सेमरा खैरा गांव निवासी शिवम उर्फ टिंडे (19) के रुप में हुई। परिजनों ने शिवम की हत्या कर शव पोखरा में फेंकने की आशंका जताई है। शिवम की मां गिरजा देवी ने बताया कि चार दिन पहले बेटा कुछ दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया था। जहां किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इसके बाद से ही शिवम घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। अगले दिन पोखरे में छानबीन कराई गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। तीन फरवरी को कछवां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बृहस्पतिवार को पोखरा में शिवम के शव मिलने की सूचना मिली। शिवम एक बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिवम की हत्या की आशंका जताई। थानाध्यक्ष के घेराव की कोशिश की। सीखड़ से जिला पंचायत सदस्य केके सिंह ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गंभीरता से जांच की जा रही है। पार्टी में शामिल रहे युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें