फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर में मिला 40 किलो मांस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बबुरा खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को एक घर से वन विभाग टीम ने करीब 40 किलोग्राम मांस बरामद किया। मांस टब व बोरी में रखा था। पुलिस व वनविभाग की टीम के आने की भनक लगते ही आरोपी घर से भाग गए।
विज्ञापन

बबुरा खुर्द गांव के एक ग्रामीण ने पुलिस और वन विभाग में सूचना दी कि गांव के एक व्यक्ति मकान में बेचने के लिए नीलगाय का मांस छिपाकर रखा है। सूचना पर रेंजर ड्रमंडगंज वीके तिवारी, कार्यवाहक थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक टीपी सिंह, मूलचंद वर्मा, वन दरोगा अनादिनाथ तिवारी, सर्वेश्वर पटेल, कुमार कार्तिकेय मौर्य, वनरक्षक अंकुर सिंह ने मौके पर जाकर तलाशी ली।
इस दौरान बेड के नीचे टब और बोरी में भरकर रखा 40 किलोग्राम नीलगाय का मांस मिला। वनविभाग की टीम मांस को थाने लेकर चली गई। क्षेत्रीय वनाधिकारी ड्रमंडगंज वीके तिवारी ने बताया कि मामले में पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी गई है। बताया कि मामले में संलिप्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें