फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। लालगंज थाना क्षेत्र के नीमडीह जंगल में बुधवार की सुबह पेड़ पर रस्सी के सहारे एक अधेड़ का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के नीमडीह गांव निवासी 45 वर्षीय हीरालाल उर्फ बबलू पुत्र हरिश्चंद्र मंगलवार की शाम घर से बिना बताए निकला था। हीरालाल रात में भोजन करने घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन किया, पर वह नहीं मिला। खोजबीन में न मिलने पर परिजन घर आकर सो गए। सुबह ग्रामीण सीवान की तरफ गए तो पेड़ से लटका शव दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो शव की पहचान हीरालाल के रूप में की। फांसी पर लटका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजन भी रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि हीरालाल का मानसिक संतुलन सही नहीं चल रहा था। उसका इलाज वाराणसी से चल रहा था। वह इन दिनों ग्राम सभा में चुनाव लड़ने की रट लगाए थे। थानाध्यक्ष श्याम बिहारी ने कहाकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें