Mirzapur News: मिर्जापुर जिले की पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता, उसके बच्चे और आरोपी के खून के सैंपल लिए और डीएनए जांच के लिए भेजा। घटना पांच महीने पहले सामने आया था।
नक्सल प्रभावित एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता, उसके बच्चे और आरोपी की डीएनए जांच के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनके खून के सैंपल लिए। पांच महीने पहले दुष्कर्म का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
ये है मामला
क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ पांच महीने पहले दुष्कर्म हुआ था। घटना के समय पीड़िता गर्भवती थी। इसके बाद उसने सात मई को बच्चे को जन्म दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़िता, उसके बच्चे और आरोपी के खून के नमूने लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा।
सीओ आपरेशन मुनींद्र पाल ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में पीड़िता, उसके बच्चे और आरोपी की डीएनए जांच कराई जाएगी। इसके लिए तीनों के ब्लड सैंपल लेकर भेज दिए गए हैं।