विकास खंड जमालपुर के ब्लाक में भाईपुर खुर्द के ग्रामीणों ने लोहिया आवास में धन वसूली को लेकर बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बिफरे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवास की किस्तों को जारी करने में ब्लाक कर्मचारी पैसे की मांग कर रहे हैं।
लोहिया गांव भाईपुर खुर्द में वित्तीय वर्ष 2015-16 में आवास बनवाया जा रहा है। आवास बनवाने के लिए ब्लाक से दूसरी किस्त जारी करने के लिए सूची बन रही है। एक कर्मचारी ने लोहिया आवास की दूसरी किस्त जारी करने के नाम पर लाभार्थियों से धन की मांग किया। जिससे लोहिया आवास के लाभार्थी नाराज हो गए। लाभार्थी भूखा देवी, कमली देवी, लालमनि, नौरंगी देवी, बेहिला, मंशा, पूनम, उर्मिला, लल्लो देवी आदि ने बुधवार को ब्लाक पर पहुंच कर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
कमला देवी ने कहा कि ब्लाक कर्मचारी द्वारा आवास की दूसरी किस्त जारी करने के लिए धन की मांग की जा रही है। जबकि लोहिया आवास में धन काफी कम मिल रहा है, ऐसे में आवास का निर्माण कार्य पूरा कैसे होगा। वहीं बीडीओ जमालपुर गंगाराम ने बताया कि लोहिया आवास की दूसरी किस्त नि:शुल्क और खाते में भेजी जा रही है। लाभार्थी दूसरी किस्त के लिए किसी भी कर्मचारी को पैसा नहीं दें। यदि किसी कर्मचारी द्वारा धन की मांग की जा रही है, तत्काल जानकारी दें, ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।