फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास को पूर्ण कराएं खण्ड विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में लंबित पीएम आवास योजना एवं सीएम आवास योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन

2020-21 में 369 पीएम आवास की अपूर्ण पाए गए। खंड विकास अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से आवासों को पूर्ण कराने के लिए कहा। लापरवाही लाभार्थियों के खिलाफ नोटिस जारी वसूली के लिए कहा। कहा कि 369 आवासों में 127 आवास 97 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक प्रगति पर हैं उसे एक सप्ताह अंदर पूर्ण कराएं। रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
इसी प्रकार सीएम आवास योजना की भी समीक्षा की। कहा कि किस्तवार दी गई धनराशि के सापेक्ष आवास बनाने के तत्काल बाद अगली किस्त देकर आवास में प्रगति लाएं। सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को कहा कि वे अपने-अपने गॉव में प्रतिदिन की प्रगति की फोटोग्राफ परियोजना निदेशक डीआरडीए के ग्रुप पर भेजें। खंड विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए स्वयं भी प्रत्येक दिन आवासों की पूर्णता की रिपोर्ट प्राप्त करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें