शहरनामा की फोटो--जमालपुर ब्लाक सभागार में फरियाद सुनती बीडीओ रक्षिता सिंह।- सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। ग्राम्य विकास विभाग के निर्देश पर महीने के प्रत्येक पहले बुधवार को जिले में आयोजित ब्लॉक दिवस प्रचार प्रसार के अभाव में जोर नहीं पकड़ रहा है। आयोजन महज जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र या फिर कुटुंब रजिस्टर तक ही समिति होकर रह जा रहा है। आयोजन में अधिकारी बैठते तो हैं लेकिन फरियादी नदारद रहते हैं।
जमालपुर में बीडीओ रक्षिता सिंह ने ब्लॉक सभागार में निर्धारित समय तक बैठक कर ग्रामीणों की फरियाद सुनी। ज्यादातर मामले जन्म-मृत्यु और कुटुंब रजिस्टर की नकल से जुड़े रहे। बीडीओ ने संबंधित सचिवों के माध्यम से मामले का निस्तारण किया। इस दौरान एडीओ पंचायत सहित समस्त सहायक विकास अधिकारी व सचिव मौजूद रहे।
खंड विकास अधिकारी सिटी मुनीश सिंह ने ब्लॉक सभागार में ग्रामीणों की फरियाद सुनी। निर्धारित अवधि तक बीडीओ बैठे रहे लेकिन कोई फरियादी नजर नहीं आया।
इस दौरान एडीओ पंचायत डॉ. अनुप दुबे, एडीओ आईएसबी इंद्रजीत सिंह, एडीओ एसटी जयगणेश पांडेय सहित राजेंद्र प्रसाद बिंद, राजाराम निर्मल, विजय प्रताप, आलोक श्रीवास्तव आदि ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे। हलिया में बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने ब्लॉक सभागार में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। पांच प्रार्थना पत्र आए इसमें तीन प्रार्थना पत्र का त्वरित निस्तारण कर दिया गया।
शेष मामले निस्तारण के लिए संबंधित सचिवों को सौंपा गया। इसी तरह छानबे, लालगंज, राजगढ़, पटेहरा, नरायनपुर, मझवां व सीखड़ ब्लॉक में खंड विकास अधिकारियों ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। संवाद