सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के लोगों ने सोमवार को कार्यालय में उपस्थित होकर काली पटट्ी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।
इसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर सिंचाई मंत्री और प्रमुख सचिव को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा।
बैठक को संबोधित करते हुए ललित मोहन दुबे ने कहा कि ड्राइंग संवर्ग के अनुरेखक, प्रारूपकार व संगणक के पद की वेतन विसंगति दूर किया जाय। प्रारूपकार संगणक को 24 वर्ष की निरंतन संतोषजनक सेवा पर द्वितीय प्रोन्नति के रूप में वेतनमान वेतनमान साढे़ तेरह हजार किया जाए।
उपाध्यक्ष रफीउल्लाह खां ने कहा कि ड्राइंग संवर्ग के कर्मचारियों को डिजाइन शोध भत्ता ग्रेड वेतन के समतुल्य एवं वाहन भत्ता स्वीकृत किया जाए।
ड्राइंग संवर्ग की समेकित सेवा नियमावली जारी हो और रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए। कहा कि वर्तमान में पदोन्नति की व्यवस्था न होने के कारण नानफंक्शनल वेतनमान के अंर्तगत रखते हुए एसीपी का लाभ प्रदान किया जाए।
सचिव पलटू राम ने कहा कि विभाग के ड्राइंग संवर्ग के अनुरेखक के पद जिन्हें मृत घोषित किया जा चुका है, उन पदों को पुनर्जीवित कर पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाए। इस दौरान कृष्ण कुमार, राजीव कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।