मिर्जापुर। मंगलवार को जिले में भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम बरौंधा कचार स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर हुआ। इस अवसर पर लाइव प्रसारण में पीएम नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा भारत ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बरौंधा कचार स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर भाजपा का झंडा फहराया। उन्होंने नगर के पूर्वी मंडल व पश्चिम मंडल के कार्यक्रमों में शिरकत की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर केंद्रित राजनीतिक दल है। यह एक परिवार, जाति या वर्ग की पार्टी नहीं है। भाजपा में कार्यकर्ताओ को जोड़ने वाला सूत्र है- भारत का सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं। उन्होंने केंद्र व् प्रदेश सरकार कीकल्याणकरी योजनाओ को बताया। कार्यक्रम का संयोजन हिमांशु अग्रहरी, विवेक बरनवाल तथा संचालन नगर महामंत्री श्याम सिंह ने किया। जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव व् हेमंत त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, पूर्वी नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, पश्चिमी नगर अध्यक्ष अभय मिश्रा, सोनू दूबे, आशीष मोदनवाल के साथ साथ अनेक पदाधिकारी व् कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार भाजपा मंडल सिटी दक्षिणी की ओर से ग्राम सभा पहाड़ी में मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुजीत सिंह, जवाहरलाल मौर्य, रिंकू सिंह, रणविजय सिंह, सुनील दुबे, बबलू सोनकर, विकास सिंह आदि थे।
उधर, मंडल कार्यालयों पर भी स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को टीवी स्क्रीन पर सुना और पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों पर चलकर राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लिया।
कछवां, भाजपा कैंप कार्यालय पर 41वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। जिला कार्यकारणी सदस्य व पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय व कछवा मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता से अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाए जाने का निर्देश दिया। सीखड़, मगरहा में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर जिला मंत्री चिंतामणि मौर्या, मंडल प्रभारी संतोष शुक्ला ने पार्टी के इतिहास व विकास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष शिव प्रसाद द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर विजय नारायण सिंह, उदय सोनकर, गणेश सिंह, ओमप्रकाश, डॉ. मार्कण्डेय, ज्ञानधर शुक्ल, केके सिंह, बच्चा लाल गोंड, शिवम पांडेय, जय प्रकाश सिंह व दिनेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। जमालपुर, भारतीय जनता पार्टी मंडल जमालपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीसी देखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग अपने पूर्वजों द्वारा बनाए गए आदर्शों, सिद्धांतों और संस्कारंो पर चलकर देश का विश्वास जीता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान, किशोर सिंह, मोती लाल सिंह, जोशी पटेल, रणजीत सिंह, सुजित कुमार सिंह, अमित पाडेय, संजय सिंह उपस्थित रहे।