सपा के मंडलीय समीक्षा बैठक में बोलते सांसद सनातन पांडेय। स्रोत- सपा
- सपा की मंडलीय समीक्षा बैठक में बोले बलिया के सपा सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर शुक्रवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि बलिया के सपा सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने जनता के विश्वास को तोड़ा है।
सनातन पांडेय ने कहा कि केवल समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है। जिससे भाजपा को भय है। हमारी पार्टी जनपद स्तर पर संगठनात्मक रूप से बहुत मजबूत है। इसको देखते हुए सत्ता पक्ष में घबराहट है। समाजवादी पार्टी की नीतियों पर लोगों को विश्वास है। समाजवादी पार्टी भारतीय संविधान में विश्वास करती है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी के के नीतियों विचारों पर विश्वास करके उनकी सरकार प्रदेश और देश में बनाई पर इन लोगों ने देश के जनता को ठगने का काम किया। लोगों के सामने जो इन्होंने अपना एजेंडा रखा था किसी भी एजेंडा को पूरा नहीं किया। इन लोगों द्वारा विदेश से काला धन लाने की बात कही थी। 15- 15 लाख सबके खाता में डालने की बात कही थी आज तक किसी के खाते में एक रुपये नहीं गया। कहा कि राम मंदिर जब निर्माण हो रहा था। तब किसी दल द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया था। बल्कि हम सभी सनातनी लोगों ने चंदा मंदिर में दिया था। भाजपा राम मंदिर ट्रस्ट में नीचे के कर्मचारी को फंसा कर बड़े लोगों को बचा रही है। भारतीय जनता पार्टी का यही चाल चरित्र है। शुरू में मामले को अपने स्तर पर दबाने का प्रयास किया जनता चंदा चोरी से काफी आहत है। बैठक में मिर्जापुर के साथ भदोही और सोनभद्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, भदोही के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व विधायक रमेश दूबे, रोहित शुक्ला, सतीश कुमार मिश्रा, सत्य प्रकाश यादव आदि रहे।