फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भाजपा महासचिव तरुण चुग ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दर्शन बाद विंध्य कॉरिडोर की भव्यता को  निहारते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव त - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विंध्याचल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने मंगलवार दोपहर मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान पूर्वक दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं जनकल्याण की कामना की। पुरानी वीआईपी मार्ग पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विज्ञापन

तरुण चुग एक होटल में कुछ देर रुकने के बाद मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए गए। वीआईपी गेट से मंदिर परिसर में प्रवेश किया। उन्होंने सबसे पहले भगवान श्रीगणेश का पूजन किया, फिर गर्भगृह में पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का विधिवत आराधना की। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित भैरव बाबा के भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
दर्शन-पूजन के बाद भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने विंध्य कॉरिडोर की भव्यता और दिव्यता का अवलोकन किया। विकास कार्य की सराहना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, महेंद्र जायसवाल, मुन्नालाल वर्मा, मणिदीप मिश्रा, आलोक बरनवाल, आशुतोष पाठक सहित पार्टी के कई पदाधिकारी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें