फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा चंद पूंजीपतियों की हितैषी: नरेश उत्तम

Mon, 27 Feb 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नरेश उत्तम
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा चंद पूंजीपतियों की हितैषी है। छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज खजुरौल में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सपा के जगतंबा सिंह पटेल और काग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में हुई जनसभा में यह बात कही। उन्होंेने कहा कि  प्रदेश में सपा के विकास व विश्वास की आंधी चल रही है। हमारी सरकार बनती देख भाजपा जनता को गुमराह  करने मे लगी है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों, किसानों, पिछड़ों की विरोधी है। तीन साल में भाजपा की पोल खुल गई है। प्रदेश में काम की बात करने वाली मात्र समाजवादी पार्टी ही है। आज पूरे प्रदेश की निगाह अखिलेश यादव पर टिकी है। भारत के एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए गठबंधन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन की आंधी बही है। बिहार अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास आकर्षक नारा, भावात्मक सपना और झूठ बोलने के सिवाय कुछ और नहीं है। युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष चंपत लाल, राजेशपति त्रिपाठी, दयाशंकर पाठक, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, लालता बियार, शिवशंकर यादव, अशोक यादव, हेमा पटेल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें