फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने इंस्पेक्टर राज बढ़ाया: कंछल

Wed, 01 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
बनवारीलाल कंछल
विज्ञापन

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य सभा सांसद एवं व्यापारी नेता बनवारीलाल कंछल ने कहा कि व्यापारी समाज केंद्र सरकार की नोटबंदी, आयकर विभाग की खामियों और उद्योग व्यापार की मंदी से बेहद परेशान हैं। वे मंगलवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने व्यापारियों के बीच में जा कर समाजवादी पार्टी की सरकार को फिर से बनवाने की अपील की। 
श्री कंछल ने कहा कि बीजेपी इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा दे रही है। भाजपा के शासन काल में व्यापारी लहुलुहान हो जाता है। इसलिए इस बार व्यापारी एकजुट हो कर फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने में जुट जाएं। कहा कि भाजपा व्यापारियों पर काला कानून थोपती है। भाजपा सरकार ने खुदरा बाजार में एफडीआई को सौ प्रतिशत छूट दे कर व्यापार को बर्बाद कर दिया। सराफा व्यापारियों पर एक्साइज ड्यूटी थोपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
  42 दिन की देश व्यापी हड़ताल के बावजूद किसी की नहीं सुनी गई। थोक दवा व्यापारियों पर फार्मासिस्ट रखने का दबाव डाला गया। व्यापारी नेता ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार ने 50 से अधिक वस्तुओं पर वैट समाप्त किया, दो दर्जन वस्तुओं पर वैठ की दरों में कमी की गई। फार्म 38 पचास रुपये के स्थान पर पांच रुपये का किया गया। इसलिए व्यापारियों को समझना होगा कि उनका हित किस सरकार के रहने में है। एमएलसी सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। यूथ को रोजगार से जोड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें