फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की 196वीं जयंती मनाई। ऊदा देवी पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि 30 जून 1830 को लखनऊ के उजरियांव गांव में गरीब पासी परिवार में जन्म लेने वाली महान वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरता का प्रदर्शन करते हुए गोला बारूद खत्म होने तक अकेले ही 36 अंग्रेज सैनिकों का वध किया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि ऊदा देवी ने युद्ध के समय पुरुषों के वस्त्र धारण कर स्वयं को एक पुरुष योद्धा के रूप में तैयार किया। अंग्रेजों की फौज से लोहा लेते हुए मात्र 27 वर्ष की अल्प अवस्था में अपने प्राणों की आहुति दे दी।
विज्ञापन

इस दौरान आदर्श यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह पटेल, अभय यादव, आकाश यादव, रामजी यादव, सलीम बादशाह, राकेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें